पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिलका बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव










Listen to this article

न्यूज 127.
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी सीएम और बीरभूम जिले के रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह टीएमसी के पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से कथित सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में उन्होंने राजनीति में आने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया है।

आशीष बनर्जी अपने परिवार के साथ रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय के बाहर जुट गई। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच शोक और चर्चा का माहौल बन गया।

आशीष बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आशीष बनर्जी ने ममता बनर्जी के पहली बार सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।