पार्षद भाजपा में शामिल हुए और मदन कौशिक की टीम के मेंबर बने




नवीन चौहान
नगर निगम के पार्षदों ने भले की कांग्रेस, बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की हो। लेकिन वास्तव में अगर देखा जाए तो भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद मदन कौशिक की टीम के अहम मेंबर बने है। ये सभी पार्षद मदन कौशिक के सानिध्य में रहकर ही छोटी सरकार में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो हरिद्वार की छोटी सरकार में मदन कौशिक का वर्चस्व मजबूत हो चला है।
केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कब्जे में हरिद्वार की छोटी सरकार अर्थात नगर निगम है। नगर निगम के तमाम पार्षद मदन कौशिक के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ते रहे है। उन्हीं के कहने पर कार्य करते है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी भाजपा समेत दूसरे दलों के पार्षद मदन कौशिक से बाहर जाकर कोई बात नही करते है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को उस वक्त देखने को मिला जब नगर निगम के तमाम भाजपा पार्षद मदन कौशिक के आवास पर एकत्रित थे। भाजपा पार्षदों में गजब का उत्साह देखते ही बन रहा था। हो भी क्यो ना कांग्रेसी पार्षद सचिन अग्रवाल, बसपा पार्षद नेपाल सिंह, निर्दलीय पार्षद अनिल बशिष्ठ और निशा नौडियाल भाजपा में शामिल होने वाले थे।
हालांकि इंतजार तो कुछ और पार्षदों का भी किया जा रहा था। सूत्रों से जानकारी मिली कि वह एक दो दिन बाद भाजपा में शामिल होंगे। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी फूले नही समा रहे थे। वह भाजपा ज्वाइन करने वाले पार्षदों को फूल माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे और उनको मिठाई खिला रहे थे। लेकिन उनके मुंह से कुछ और पार्षदों के लिए आवाज निकल रही थी। वह उनको पुकार रहे थे। शायद उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन सबसे रोचक बात यह रही कि कि जब पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन की तो भाजपा के जिलाध्यक्ष वहां मौजूद नही थे। और ना ही कार्यक्रम भाजपा के जिला कार्यालय पर कराया गया। हालांकि रानीपुर विधायक आदेश चौहान जरूर वहां मौजूद थे। लेकिन वह भी मीडिया से बात किए बिना ही निकलकर चले गए। मदन कौशिक ने पार्षदों के भाजपा ज्वाइन के संबंध में बातचीत करने से इंकार कर दिया। लेकिन एक बात को साफ हो गई कि नगर निगम चुनावों में मेयर सीट पर हार का सामना कर चुके मदन कौशिक वर्तमान मेयर अनिता शर्मा की राह में मुश्किल जरूर खड़ी करेंगे। फिलहाल नगर निगम में मदन कौशिक का वर्चस्व बरकरार है। टीम मदन मजबूत हो गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *