कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे के खिलाफ मुकदमा




Listen to this article

न्यूज 127.
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पीयूष ने रिजॉर्ट निर्माण के लिए दो खैर के पेड़ काट दिये।
जानकारी के अनुसार निजी नाप भूमि पर रिजाॅर्ट निर्माण के लिए संरक्षित प्रजाति के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग के मुताबिक नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल में 26 पेड़ काटे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 24 पेड़ छूट प्रजाति के हैं, जबकि दो पेड़ संरक्षित प्रजाति खैर के पेड़ हैं। जांच में दो खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि होने पर लालढांग रेंज द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। इस भूमि पर बिना अनुमति के सड़क भी काटे जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में प्रशासन की ढिलाई भी रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पीयूष अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अनुमति के बाद ही पेड़ों का कटान किया है। संरक्षित पेड़ कट जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वह नियमानुसार जुर्माना भरेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *