गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलाधिपति ने कुलपति हेमलता को हटाया
न्यूज 127.
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो हेमलता को कुलाधिपति एसके आर्य ने पद से हटाया दिया है। उन्हें पदमुक्त करते हुए वापस उनके मूल पद पर जाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में कुलाधिपति ने कुलपति को लैटर भेज दिया है। इस लैटर के माध्यम से आरोप लगाया गया है कि कुलपति हेमलता ने अपने दायित्वों का सही निर्वहन नहीं किया। उनके कार्यव्यवहार से विश्वविद्यालय का कामकाज और छवि प्रभावित हुई है। कुलपति को हटाए जाने का पत्र विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारी संगठनों में भी रोष पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने शनिवार को भी बैठक कर आगे की रणनीति तय की।
देखें कुलाधिपति द्वारा भेजा गया पत्र:-

