कांग्रेस को अनाथ होने से राहुल ने बचाया ये बाबा रामदेव ने बताया, देखिए वीडियो




नवीन चौहान
भारत की कभी सबसे ताकतवर पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस वर्तमान हालातों में मुश्किल दौर से गुजर रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन ने एक बार फिर कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और नसीहत भी दी।

उन्होंने राहुल गांधी को विवेकशील पुरूष बताते हुए उनकी चतुराई के बारे में बताया। बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी को लोग कितना ही नासमझ कहे लेकिन उन्होंने एक समझदारी का काम किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने यह भांप लिया था कि अब अमेठी से उनकी पराजय सुनिश्चित है। नामांकन करते वक्त ही राहुल गांधी का यह अंदाजा लगा लेना कि उनकी हार हो रही है। यही उनके विवेकपूर्ण निर्णय को दर्शाता है। बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने अपना राजनैतिक कैरियर बचाने के लिए केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा। केरल के वायनाड से चुनाव में जीत होने का राहुल गांधी को पहले से ही पता था। बाबा रामदेव ने अपने अंदाज में कहा कि राहुल गांधी ने अपनी चतुराई से कांग्रेस को अनाथ होने से बचा लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *