संजीव शर्मा
मुरादाबाद के अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह महिला अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। 70 वर्षीय महिला का इलाज मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में उसके कोरोला टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे। जिसमें देर रात आई उसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। गुरूवार सुबह इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अमरोहा जनपद में कोरोना से यह पहली मौत है। टीएमयू प्रशासन ने अमरोहा अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।