नैनीताल।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद की पुलिस शातिर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो सपेरों के वेश में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली हल्द्वानी में दिनांक 05.05.2026 को वादी मनोज कुमार जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी हरिपुर मोतिया (निकट हरिपुर जमन सिंह इण्डर कालेज) पोस्ट देवलचौड़ रामपुर रोड (हल्द्वानी) जिला नैनीताल द्वारा तहरीर दी गया कि दि0 1-5-2026 को अपने आवास, हरिपुर मोतिया पोस्ट देवलचौड़ रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल से कोटाबाग गया हुआ था, रात्रि 8.40 बजे के मध्य चोरो द्वारा मेरे घर चोरी की गयी जिसमें मेरा सोना व चाँदी के आभूषण चोरी कर लिया गया है, उक्त के संबध में थाना हाजा में मुकदमा एफआईआर नं0 147/26 धारा 305(ए), 331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0मनोज कुमार के सुपुर्द की गयी।
इसी तहर दूसरी घटना थाना मुखानी में दिनॉक- 08.05.2026 को वादी लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी पूरन पुर कृष्णा पुरम मुखानी द्वारा थाना मुखानी में आकर तहरीर दी कि 30.04.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चैनल व दरवाजे का लॉक तोडकर घर के अन्दर से 4000 रूपये, घड़ी, हेलमेट व पायल चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। मामले में थानाध्यक्ष सुशील जोशी द्वारा मु0अ0सं0- 57/2026 धारा- 305 ए/331 (4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना- उ0नि0 राजेन्द्र सिंह धामी के सुपुर्द की गयी।
उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,जनपद नैनीताल द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही के दिशा – निर्देश व शीघ्र अनावरण के आदेश के क्रम में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाली हल्द्वानी एवं मुखानी की संयुक्त गठित टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी, घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चैक किये जाने पर, व्यक्ति वादी के घर में ताला तोड़कर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं जिस संबंध में आस पास के लोगों पूछताछ करने पर पता चला कि 02 लोग संदिग्ध अवस्था में हरिद्वार के नम्बर की बाईक से घूम रहे थे गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी/तलाश करते हुए दिनांक 09.05.2026 को बेल बाबा मंदिर के पास हल्द्वानी से मय चोरी के माल सहित 03 अभियुक्तगण प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु एवं गुरविन्दर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि तीनों हरिद्वार में रहते हैं सपेरे का काम करते हैं। नैनीताल घूमने आये थे, वापसी में हल्द्वानी टीपी नगर क्षेत्र में होटल में रूके थे तथा रात को बन्द घरों की रैकी करने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया। तीनों के पास से पुलिस ने सफेद धातु के 01 कटोरा, 03 पायल के जोड़े, 07 बिछुवे, 03 धागुला, 01 कमरबन्द, 01 पीली धातु का कटोरा एवं प्लेट, 01 हार, 01 चैन, 03 मंगलसूत्र, 03 टिक्की चोटी, 01 जोड़ी कान के टॉप्स, 15 दाने पीली धातु, 02 चोकर, 03 अंगूठी, 18 दाने पौची के, 01 दाना छोटा पीली धातु, 02 टिक्की मंगलसूत्र, 02 दाने मंगलसूत्र, 04 कुण्डे मंगलसूत्र बरामद किये। जिनकी कीमत 25 लाख से अधिक बतायी जा रही है। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत किया है।




