नवीन चौहान.
मेलाधिकारी दीपक रावत ने रविवार को कनखल के बैरागी कैंप में अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़़ा के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास, सचिव गौरीशंकर दास, श्री पंच दिगम्बर अणि अखाड़़े के श्री महंत कृष्णदास, विष्णु दास महाराज, श्री पंच निर्वाणी अखाड़़े के श्री महंत धर्मदास आदि साधु संतों से मुलाकात की।
अखाड़़ों के संतों ने मेलाधिकारी से साधु संतों को आवंटित भूमि पर सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय का प्रबंध अभी तक पूरे न होने की बात कही। संतों ने भूमि के समतलीकरण कराकर सुविधाओं को विकसित करने और क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
इस पर मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक शौचालय निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक मोबाइल शौचालय का तत्काल प्रबंध करना सुनिश्चित किया जाए। जेसीबी की संख्या बढ़ाकर भूमि समतलीकरण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को दिन रात एक कर सभी प्रबंध पूरा करने के निर्देश दिए, कहा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, प्रत्युष सिंह आदि मौजूद थे।
- हापुड़ अड्डा चौराहे पर यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 55 ई-रिक्शा सीज
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक, 21 समस्याएं में से 5 का मौके पर निस्तारण
- शीत लहर: अपर जिलाधिकारी वित्त ने जन समुदाय में क्या करें क्या ना करें के संबंध में जारी किये निर्देश
- स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देना समय की जरूरत, नौकरी नहीं- रोजगार सृजन की सोचें युवा: राज्यपाल
- पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के कल्याण के लिए बड़ी पहल: ‘प्रोजेक्ट वीर शक्ति’ और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक मेरठ में नई सुविधाओं का शुभारंभ

