आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 20 लाख की लूट, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में बदमाशों ने दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी मचा दी। बदमाशों ने बाइक सवार सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर करीब 20 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गये। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस पीड़ित से बदमाशों के हुलिये के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र की है।
कोतवाली कैंट थाना क्षेत्र के कालिदास मार्ग पर एक सेल्समैन आशुतोश गुप्ता जा रहा था। इसी दौरान आशुतोश ने अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। और  वाशरूम के लिये जाने लगा। आशुतोष ने अपना बैंग बाइक पर रख दिया। इसी दौरान पीछे से किसी व्यक्ति ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और बैंग लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दिन दहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पीड़ितों की रैकी की हुई थी।एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पीड़ित ने लूट की रकम 20 लाख बताई है। अभी पीड़ित की आंखों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *