न्यूज 127
होमगार्ड से किसानों के मामूली विवाद पर किसानों ने ललतारौ पुलिस पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। किसानों को समझा बुझा कर यातायात व्यवस्था को बहाल किया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है।
हरिद्वार में किसान यूनियनों के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हो रहा है। अधिवेशन में शिरकत करने बड़ी संख्या में किसान हरिद्वार पहुंच रहे है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। चंडीघाट चौक मार्ग से ललतारौ पुल पर गुजर रहे किसानों के साथ मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों और होमगार्ड से झड़प हो गई। नाराज किसानों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई किसान सड़क पर बैठ गए। इसके बाद किसानों ने पुलिस की बैरिकेटिंग लगा कर सड़क को जाम कर दिया। किसानों के सड़क जाम करने के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। इस दौरान किसानों ने पुलिस पर चालान काटने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण चौहान मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी चरण चौहान ने मौके पर किसानों से वार्ता कर मामले को शांत किया। तब जाकर किसान ने जाम खोला। किसान वाहनों से गलत दिशा में सड़क पर आवाजाही कर रहे थे। इस कारण किसानों को चालान काटने के लिए रोका गया था। होमगार्ड को हटाने का आश्वासन देने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
होमगार्ड से किसानों का विवाद, जाम लगाया हंगामा काटा तो पुलिस ने समझा बुझाकर खुलवाया


