नवीन चौहान.
मंदिर पर विवादित बयान वाला बैनर लगने से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने तुरंत इस मामले में मंदिर के सदस्यों ने जानकारी होने से इंकार किया, जिसके बाद पुलिस ने बैनर उतार कर इस मामले में केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की घंटाघर, चकराता रोड, हनुमान मंदिर एवं दर्शन लाल चौक पर स्थित पंचायती मंदिर में एक बैनर लगाया गया है, जिस पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने जैसे अंकित किया गया है। इस पर चौकी प्रभारी धारा द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जानकारी की गई तो उक्त मंदिर मैं फ्लेक्स बैनर लगाया गया था, जिस पर लिखा था यह तीर्थ हिंदुओं का पवित्र स्थल है इसमें गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।
इस बैनर के संबंध में मंदिर के सदस्यों से जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और नहीं हमने जो बैनर लगाए हैं। जिस पर मंदिर में मौजूद लोंगो द्वारा तुरंत बैनर हटाए गए। चकराता रोड मंदिर बंद होने पर बैनर हटाया गया और बैनर पर अंकित मोबाइल धारक के बारे में जानकारी की गई तो जो मोबाइल नंबर जीतू रंधावा का होना पाया गया जो हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश महासचिव है जिसके खिलाफ धारा 153(क) भारतीय दंड संहिता खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
- राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हरिद्वार में मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
- 1.47 करोड रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी
- देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री
- जनसुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: ऋतु खण्डूडी भूषण
- श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार



