सोनी चौहान
जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर कलेक्ट्रेट में आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों की सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर लिफ्ट चेयर लगायी गयी है। इस सुविधा से कलेक्ट्रेट आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांग जनो को काफी फायदा हुआ है। इस सुविधा का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया। और उनके द्वारा जिलाधिकारी के इस प्रयास की सराहना भी की गयी थी।
इस सुविधा का पिछले तीन महीनों में लगभग दो सौ वृद्ध एवं दिव्यांग जनों ने फायदा उठाया है। इस सुविधा का लाभ सबसे अधिक वृद्ध महिलाओं द्वारा लिया जा रहा है। लोगो का कहना है कि जिला कार्यालय में इस प्रकार की सुविधा पहली बार डीएम ने उपलब्ध करायी है। लोगो ने जिलाधिकारी की इस पहल का सराहना की है।