नवीन चौहान.
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर पूरे देश में एक जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब दिखायी दे रहे हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म के शो हाउस फुल चल रहे हैं। जबकि कई सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिंक भी शेयर किये जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे लिंक में पूरी फिल्म होने की बात शेयर की जा रही है। ऐसे ही लिंक को लेकर नोएडा के एक पुलिस अधिकारी ने एक बड़ी बात कही है। नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर हैकर्स भी लिंक भेजकर अपका अकाउंट खाली कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहे और आगे भी यह जानकारी शेयर करें।
एडिशनल डीसीपी ने ये जानकारी आगे भी शेयर करने के लिए लिखा है। बतादें द कश्मीर फाइल्स फिल्म में कश्मीरी पंड़ितों के साथ हुए बर्ताव के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में कश्मीरी पंड़ितों के साथ उस वक्त क्या क्या जुल्म हुए इसके बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमा घरों में भीड़ जुटी है। कई राज्यों में इस फिल्म को वहां की सरकारों ने टैक्स फ्री कर दिया है।