जनता के लोकप्रिय नेता मदन कौशिक के जन्मदिन पर डॉ विशाल गर्ग का तोहफा





गगन नामदेव
उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता और केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के जन्मदिन पर हरिद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विशाल गर्ग ने अनूठा तोहफा पेश किया है। उन्होंने जहां एक कुंतल लडडूओं के वितरण करने की तैयारी की है वही केक काटकर खुशियां मनाई है।
हरिद्वार के विधायक और त्रिवेंद्र सरकार में केबिनेट मंत्री मदन कौशिक एक जनप्रिय नेता है। 11 जनवरी को मदन का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर मदन छाए हुए है। उनके कार्यकर्ता लगातार फेसबुक के माध्यम से बधाई संदेश भेज दे रहे है। मदन कौशिक भी कार्यकर्ताओं के बीच में उनकी खुशियों को बढ़ा रहे है। लेकिन मदन कौशिक के जन्मदिन को सबसे अनूठे अंदाज में भाजपा कार्यकर्ता डॉ विशाल गर्ग ने मनाने की तैयारी की है। एक कुंतल लडडूओं को तैयार कराया गया है। इन लडडूओं को वितरित किया जायेगा। डॉ विशाल गर्ग ने बताया कि केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हमेशा जनहित को पहली प्राथमिकता रखा है। गरीब जनता के कार्यो को करने में उनको आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उत्तराखंड के विकास को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच है। कुंभ पर्व के आयोजन को सफल बनाने की वह तैयारियों में जुटे है। हरिद्वार में विकास कार्यो को बड़ी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने मदन कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह स्वस्थ रहे और इसी तरह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता के कार्य करते हुए उत्तराखंड का विकास करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *