किसानों ने एनएच 58 पर टोल प्लाजा कराया फ्री




मेरठ.
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को एनएच 58 पर स्थि​त वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसान अपना आंदोलन चला रहे हैं। इसीक्रम में आज किसानों ने टोल प्लाजा फ्री कराने की घोषणा की थी। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराया।


किसान यूनियन के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहीं पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने सभी टोल बूथ फ्री करा दिये। किसान कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर अपना आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है। केंद्र सरकार किसानों ने इस मुददे पर बात करने की बात कह रही है लेकिन किसान वार्ता के लिए भी तैयार नहीं है। शनिवार को मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सिवाया गांव के पास हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा को फ्री कराया।

भाजयुमो में महामंत्री के दावेदार 50, आकाओं की परिक्रमा हुई तेज, जनवरी-2021 में होगी ताजपोशी

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। सुबह से ही टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात है। किसानों ने दोपहर तीन बजे तक टोल फ्री करने का आहवान किया था। रविवार को सीएम आदित्यनाथ का मेरठ में दौरा प्रस्तावित है, सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखायी दे रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *