भाजयुमो में महामंत्री के दावेदार 50, आकाओं की परिक्रमा हुई तेज, जनवरी-2021 में होगी ताजपोशी




जोगेंद्र मावी
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर तो ताजपोशी हो गई है, लेकिन अब संगठन के अन्य पदों पर रस्साकसी तेज हो गई है। भाजुयमो में महत्वपूर्ण पद जिला महामंत्री पर कई युवा नेताओं ने गोठियां बिछानी शुरू कर दी है। करीब 50 युवा नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसी के साथ मंडल अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं ने अपने आकाओं की परिक्रमा भी तेज कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है नए साल 2021 के प्रथम सप्ताह में नए पदाधिकारियों की ताजपोशी हो सकती है। सूत्रों की माने तो महामंत्री आरएसएस की पृष्टभूमि के ही मनोनित होंगे।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर को दीपावली से पूर्व नियुक्त कर दिया गया था। अभी वे स्वागत कार्यक्रमों और आभार कार्यक्रमों में व्यस्त चल रहे हैं। वे जिला कार्यकारिणी के विस्तार के लिए भी मेहनती, जुझारू, पार्टी के लिए कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं को अपनी कार्यकारिणी में त्वज्यों देंगे। वे नहीं चाहते कि किसी भी नेता को पदाधिकारी बनाए जाने से उनके नेतृत्व और कार्यकुशलता पर सवाल उठे। इसके लिए वह पूरे जनपद के सभी गुटों के नेताओं के संपर्क में हैं। इनके अलावा पद की चाह में युवा नेताओं ने भी अपने कार्यों के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की परिक्रमा करनी शुरू कर दी है। जिले का सबसे अह्म पद महामंत्री माना जाता है। इसके लिए रूड़की और हरिद्वार के कई युवा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें हरिद्वार क्षेत्र से भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा, विक्रम भुल्लर, रेशु चौहान के अलावा सन्नी पंवार, रेशु चौहान, संदीप चौहान, नितिन चौहान के नाम सामने आ रहे हैं। सभी युवा नेता मेहनतकश है और संगठन के लगातार काम कर रहे है। दोनों की युवाओं और अपने क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। इनके अलावा रूड़की क्षेत्र से रजत गौतम, हर्षित गुप्ता, शोभित गुप्ता के साथ कई नामों की लिस्ट है। मेहनतकश युवा नेताओं का कहना है कि पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। पद की इच्छा रखना सभी का धर्म और कर्म है।
मंडल अध्यक्षों पर विधायकों की पसंद से होगी ताजपोशी
भाजपा की मैन बाॅडी हो या भाजयुमो के साथ अन्य विंग, उनमें क्षेत्र के विधायकों के द्वारा दिए गए नामों को ही मंडल में त्वज्यों दी जाती है। इनके मनोनित करने में जिलाध्यक्षों का केवल लेटर पत्र ही चलता है। जिलाध्यक्ष की सहमति या असहमति इसमें कोई मायने नहीं रखती। वे अलग बात है कि मंडल के अन्य पदों पर अपने चहेतों को एडजस्ट कर दिया जाए। लेकिन भाजयुमो में मंडल अध्यक्ष और महामंत्री बनने के लिए नेताओं ने जुगत लगानी शुरू कर दी है। वे जिलाध्यक्ष के साथ विधायकों की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं। इनके मनोनित होने की जनवरी-2021 में उम्मीद है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *