विदेशी महिला से की छेड़छाड़ और गाली गलौच, पुलिस की जांच





योगेश शर्मा
विदेशी महिला से छेड़छाड़ और गाली गलौच का मामला सामने आया है। विदेशी महिला के साथ अभद्रता और उसके पति के साथ मारपीट करने की घटना की पुलिस जांच कर रही हैं।
विदेशी महिला की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ससुराल है। महिला अपने पति के साथ ससुराल आई थी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विदेशी मूल की है। उसके पति भारतीय हैं। दोनों ही पति-पत्नी विदेश में नौकरी करते हैं। इन दिनों वह पारिवारिक वीजा पर मंगलौर क्षेत्र स्थित अपने घर आए हुए हैं। वह अपने पति के साथ किसी काम से जा रही थी। रास्ते में खड़े चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने उस अभद्र टिप्पणी की। जिसका उसके पति ने विरोध किया। तो इस बात पर उन्होंने महिला और उसके पति के साथ बदतमीजी करने के साथ ही महिला को शारीरिक तौर पर प्रताड़ित भी किया। इसके अलावा आरोपियों महिला के पति के साथ भी मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपी यहीं नहीं रूके, उन्होंने उसकी गर्भवती ननद को भी धक्का दिया। उसका फोन तोड़ दिया। महिला ने बताया आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों मुकीम और मोनू निवासी ग्राम मोहम्मदपुर व दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *