पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत नहीं चाहते वाई श्रेणी सुरक्षा, वापस करने का किया आग्रह




नवीन चौहान.
उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से अपनी सादगी और दरियादिली का परिचय दिया है। पूर्व सीएम प्रोटोकाल के तहत मिली वाई श्रेणी सुरक्षा को उन्होंने वापस करने का आग्रह वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर किया है।

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने न्यूज 127 से खास बातचीत में बताया कि उन्हें अपने ही प्रदेश में वाई श्रेणी की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। वह जब मुख्यमंत्री के पद पर थे तब भी उन्होंने अपनी जेड सुरक्षा को नहीं लिया था। वह कार्यक्रमों में भी सादगी से ही जाते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनों के बीच रहना है, इसीलिए उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

तीरथ सिंह रावत ने आने वाले विधानसभा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा विकास के मुददे पर चुनाव जीतेगी। तीन तीन मुख्यमंत्री बनाए जाने से जनता में मैसेज गलत तो नहीं गया इस पर कहा कि ऐसा नहीं है। प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है।

कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का कार्य किया है। जनता भी जानती है कि कौन सी पार्टी प्रदेश का विकास कर सकती है। इसीलिए आने वाले चुनावों में भाजपा पहले से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *