छात्र गंगनहर में डूबा, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। गंग नहर के पास खेल रहा एक बच्चा गंगनहर में डूब गया। पुलिस और गोताखारों की टीम बच्चे की तलाश कर रही है। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी सुनील चौहान का बेटा अक्षित चौहान उम्र 13 वर्ष कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को अक्षित अपने दोस्तों के साथ पथरी पावर हाऊस के पास खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन, पुलिस व गोताखोर अक्षित की तलाश में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक अक्षित का कोई पता नहीं चल पाया है। गोताखोर अक्षित की तलाश में जुटे हैं।