हरिद्वार के इन अधिकारियों ने किया तीन करोड़ का गबन, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। हरिद्वार में करीब तीन करोड़ के गबन करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बहादराबाद विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी आर के सुमन ने ग्रामीण बचत केन्द्रों से जुड़े सचिव और प्रभारी के खिलाफ गबन का मुकद्मा दर्ज करा दिया है। विभागीय जांच में भी दोनों लोगों के खिलाफ आरोप सही पाये गये थे। ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की विभागीय जांच कराई गई थी। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी बहादराबाद आरके सुमन ने तहरीर देकर बताया कि सलेमपुर साधन सहकारी समिति लि. के द्वारा संचालित बचत केन्द्र गढ़ में वित्तीय अनियतिताएं, गबन और अपहरण के संबंध में तहरीर मिली है। तहरीर में आरोप है कि ग्रामीण बचत केन्द्र प्रभारी नितिन ओर सचिव नरेश कुमार ने दो करोड़ 88 लाख 93 हजार 297 रुपये का गबन किया है। जिसके संबंध में विभागीय जांच कराई गई थी। जिसमें भी वह दोषी पाये गये है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।