haridwar रंगों से सराबोर, डीजे की धुनों पर रंगों की फुहार




नवीन चौहान
हरिद्वार में धुलेंडी पर्व धूमधाम व हषोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हरिद्वार में चारों तरह रंगों की धूम मची है। संगीत की धुनों पर गीत और नृत्य के आयोजन किये जा रहे है। बच्चे, बूढे, नौजवान और महिलाएं तमाम उम्र के लोग बस रंगों की मस्ती से सरोबार है। जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के तमाम चाक चौबंद प्रबंध किए गए है। पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डयूटी निभा रहे है। फिलहाल हरिद्वार जनपद में सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से होली उत्सव मनाया जा रहा है।
रंगों का त्योहार होली देशभर में मस्ती और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व होली भारत में दो दिनों तक मनाई जाती है। पहले दिन 9 मार्च 2020 को होलिका दहन, दूसरे दिन अर्थात आज 10 मार्च को धुलेंड़ी यानी धूल या होलिका के राख की होली अथवा रंगों की होली खेली जाती है। फगुआ में लोग टोलिया बनाकर होली के मस्ती भरे पारंपरिक गीत गाते हैं और एक-दूसरे रंग व गुलाल की बौछार करते हैं। हरिद्वार की बात करें तो यहां सभी ओर रंगों की मस्ती छाई है। लोगों ने घरों पर डीजे लगाकर संगीत की धुनों पर डांस किया जा रहा है। नौजवान युवक दो प​हिया वाहन पर सवार होकर दोस्तों के साथ होली खेलने निकल चुके है। पारंपरिक मिठाई गुझिया और दही भल्लों का आनंद लिया जा रहा है। रंगों से सराबोर हरिद्वार में होली पर्व पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है।

बच्चे बुर्जुगों के गालों पर रंग लगा रहे है तथा पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे है। वही महिलाएं अपनी सास के गालों पर रंग लगा रही है और उनका आशीर्वाद ले रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो भारतीय त्यौहार होली प्रेम और सदभाव को मजबूत करने का पर्व है। इस पर्व के दौरान आपकी कलुषता को मिटाकर जीवन में दोस्ती का नया रंग भरने का पर्व है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *