लोकतंत्र के यज्ञ में जमकर डाली लोगों ने आहूति, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। निकाय चुनाव के लिए रविवार को लोगों ने जमकर मतदान किया। मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं में अपने मताधिकार को प्रयोग करने के लिए उत्साह दिखाई दिया। मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगीं रही। मतदान के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। जीत का ताज किसके सिर सजेगा इसका पता आगमी 20 नवंबर के दिन मतों की गिनती के बाद ही स्पष्ट होगा।
हरिद्वार निगम के 60 वार्डों के लिए प्रशासन ने द्वारा कुल 186 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिनमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निकाय चुनाव मंे हरिद्वार नगर निगम के लिए 189542 मतदाता थे। छोटी सरकार बनाने के लिए सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। दोपहर बाद भीड़ का दबाव अधिक होता चला गया। लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने कनखल सतीकुंड स्थित महिला विद्यालय में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रेशेखर भट्ट ने महिला महाविद्यालय सती कुंड में मतदान किया। कनखल डिग्री कालेज में परिवार के साथ किया अपने मतदान का प्रयोग करते हुए प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की।
हरिद्वार निगम के लिए 60 वार्डों के लिए 226 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें से ज्वालापुर के शारदा नगर के वार्ड 21 में एक ही प्रत्याशी होने के कारण पिंकी चौधरी को निर्विरोध पार्षद घोषित कर दिया था। मतदान के साथ 59 वार्डों के 225 प्रत्याशियों का भाग्य चुनाव सम्पन्न होते ही मत पेटियों में बंद हो गया।
मेयर पद के लिए सात प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें भाजपा की अन्नू कक्कड़, कांग्रेस से अनीता शर्मा, बसपा से निर्मला देवी, आप हेमा भंडारी, उक्रांद संगीता बंसल व निर्दलीय शीबा खान। जबकि सपा पूर्व में ही कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा को समर्थन का ऐलान कर दिया था। इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य भी मतपेटियों में बंद हो गया।
उधर शिवालिकनगर नगर पालिका के लिए पहली बार हुए मतदान में भी मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। शिवालिकनगर में कुल 33827 मतदाता हैं। शिवालिकनगर में 13 वार्डों के लिए 34 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जहां लोगों ने सुबह से ही बड़ी संख्या में जाकर मतदान किया। शिवालिक नगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी कांग्रेस से महेश राणा, भाजपा के राजीव शर्मा, बसपा से धनपाल धीमान, उक्रांद से मंजुल दत्त, आप से रघुवीर पंवार व निर्दलीयों में किरण सिंह, उपेन्द्र शर्मा, संजीव चौधरी, बैजनाथ राजभर, दयाशंकर व बलराज की किस्तम का फैसला मत पेटियों में बंद हो गया। प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *