जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त आठ महिलाएं गिरफ्तार,हरिद्वार की महिलाएं




नवीन चौहान
जिस्मफरोशी के अवैध कृत्य में संलिप्त आठ महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी महिलाओं का चालान कर दिया गया। पुलिस हिरासत में आरोपी महिलाओं ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर राह चलते ग्राहकों को फंसाती थी। जिसके बाद उनको होटल के कमरों में ले जाती थी। पुलिस होटल वालोें की भी जांच पड़ताल करने का दावा कर रही है।

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के निर्देशों पर नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध महिलाओं को दबोचा।  नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर राम आर्य ने बताया कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास काफी महिलाएं इशारा करके ग्राहकों को बुलाकर जिस्मफरोशी का अवैध कृत्य करने की शिकायत मिल रही थी। इस प्रकार की महिलाओं को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया। जिसके आधार पर इन आरोपी महिलाओं को चिंहित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों की टीम को लेकर दबिश दी गई और सभी आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने होटलों के नामों का खुलासा किया है। सभी महिलाएं हरिद्वार व लक्सर के आसपास के इलाकों की रहने वाली बताई गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *