नवीन चौहान
हरिद्वार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जेल से फरार कैदी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विचाराधीन बंदी शाहरूख पुत्र मुर्सलीन निवासी टांडा भनेड़ा, कोतवाली मंगलौर अपने पिता की संपत्ति को बेचने की खातिर जेल की दीवार कूदकर फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
घटनाक्रम के मुताबिक 31 जुलाई 2019 को रूड़की जेल में बंदी शाहरूख सफाई कार्य करने के दौरान एक पेड़ की सहायता से दीवार कूदकर भाग गया। जेलकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल पाई। रूड़की जेलर जय प्रकाष द्विवेदी की तहरीर पर शाहरूख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस की ओर से ढ़ाई हजार का इनाम घोषित किया गया। आईजी गढ़वाल की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज ने फरार आरोपी शाहरूख को पकड़ने के लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात नवनीत भुल्लर ने उप निरीक्षक नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। उप निरीक्षक नितेश ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आरोपी को तस्दीक कराना शुरू किया। पुलिस को पता चला कि आरोपी वेस्ट बंगाल की सीमा पर नाम पहचान बदलकर रह रहा है। तथा अपने पिता की संपत्ति बेचकर भाग निकलेगा। पुलिस टीम वेस्ट बंगाल रवाना हो गई। वहां से पुलिस को कई अहम जानकारी लगी। लेकिन आरोपी के एक बार फिर मंगलौर में होने का सुराग मिला। पुलिस टीम ने मंगलौर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में
एसएसआई गंगनहर देवराज शर्मा, एसआई नितेश शर्मा, कांस्टेबल कपिल देव,हसन जैदी, सुरेश रमोला, रविंद्र खत्री