हरिद्वार व्यापार मंडल ने प्रेस क्लब और थानो में बांटे मास्क व सेनेटाइजर




सोनी चौहान
हरिद्वार के व्यापार मंडल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी के नेतृत्व में कोतवाली ज्वालापुर से मास्क व सेनेटाइजर वितरण प्रारम्भ किया गया। इसीक्रम में आज 20 मार्च 2020 को व्यापार मंड़ल के पदाधिकारी, संरक्षकगण व सदस्य एकत्र होकर सर्वप्रथम प्रेस क्लब हरिद्वार पहुंचे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा व समस्त मीडिया बन्धुओं को मास्क, सेनेटाइजर वितरित किये। प्रेस क्लब में उपस्थित झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, पार्षद अनिरुद्ध भाटी व समस्त मीडिया बंधुओ ने शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के जागरूकता अभियान की सराहना की।
शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से भयभीत है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चारों ओर विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी विषय में कल प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों से 22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। शहर व्यापार मंडल प्रधानमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए समस्त व्यापारी बंधुओ से आग्रह करेगा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करें व शाम 5 बजे अपनी घर कि बालकनी से उन सेवाकर्मियों का धव्नि के साथ आभार प्रकट करें जो इस संकट के समय में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा कार्य कर रहे है।


हरिद्वार कोतवाली में जगमोहन रमोला के सहयोग से पूरी कोतवाली में मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये। फिर जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन हरिद्वार जाकर मास्क व सेनेटाइजर वितरण गया।
जीआरपी अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कात्याल ने अभियान की बहुत प्रशंशा की। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने समस्त जीआरपी स्ट्राफ को मास्क व सेनेटाइजर वितरित करवाने में सहयोग किया। साथ साथ डब्लूएचओ द्वारा निर्देशित आवश्यक जानकारी के पोस्टर भी चस्पा किये।
अभियान संरक्षक रवि ढींगरा, राकेश मल्होत्रा, ओम प्रकाश विरमानी, प्रवीण गाबा, राम गुप्ता, डॉक्टर पवन सिंह, संजीव मेहता, मुकेश गुप्ता, सुशील विरमानी, दीपक आहूजा, नितिन गुप्ता, मुकेश सैनी, गौरव गोयल एवं अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *