HEC कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त एकत्रित




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जगजीतपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट के तत्वावधान में एक दिवसीय गतिविधि के अंतर्गत रक्तदान दिवस का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान में जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की के सौजन्य से एक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 59 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जागरूक किया। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने बधाई संदेश देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा और जागरुकता अभियानों में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी।

प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने स्वयंसेवियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ‘रक्तदान ही महादान’ है और इससे कई अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं। शिविर में एनएसएस अधिकारी उमराव सिंह, ललित जोशी, गौरव भाटिया, अशोक कुमार, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. दीपिका संगतानी, नितिन वर्मा, वंदना सैनी और शशांक सहित कई शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।

जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की से दीक्षित, लैब टेक्नीशियन सनी, कुणाल, रॉबिन और कार्तिक उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. तनु चंद्रा, डॉ. रितु मोदी, तारा सिंह, रमाकांत पाल और मनीष सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।