संजीव शर्मा.
यूपी के आगरा में दिल्ली आगरा हाइवे (nh2) पर बृहस्पतिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक स्कार्पियों में सवार थे, स्कार्पियों कार एक ट्रक से टकरायी। इस घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाइवे 2 स्थित मंडी समिति के बाहर सुबह झारखंड नम्बर की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ़ से आ रहे ट्रक से सीधे टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। शेष चार गंभीर घायलों को किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों के साथ पुलिस ने किसी तरह से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसएन मेडिकल में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गयी।
हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के अंदर से लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार सभी झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और घायलों के उचित इलाज के लिए एसएन के डॉक्टरों से बात की गई है। पुलिस ने सभी शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिये हैं।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







