जय हिंद युवा समाज सेवा समिति ने चलाया पौधारोपण अभियान




सोनी चौहान
जय हिंद युवा समाज सेवा समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कनखल थाना अध्यक्ष विकास भारद्वाज के साथ मिलकर पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत मंगलवार को थाना परिसर में पौधारोपण किया।
एसएससी अब्दुई कृष्ण राज एस ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना सभी का कर्तव्य है। जिस जगह पेड़ पौधे होते हैं। वहां का पर्यावरण अच्छा होता है। मनुष्य को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि मानवीय भूलों के कारण पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। युवा वर्ग पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। पौधारोपण अभियान चलाने के लिए जय हिंद युवा समाज सेवा समिति बधाई की पात्र है।
सीओ सिटी अभय सिंह ने कहा कि बिगड़ता पर्यावरण चिंता का विषय है। पर्यावरण को बचाने में पौधे व वृक्ष बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। सभी को पौधारोपण करना चाहिए तथा पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
समाजसेवी गौरव रसिक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तभी पर्यावरण और प्रदूषण से बचाया जा सकता है।
इस मौके समिति के उपाध्याय पंकज देवली, कृष्ण लाल प्रजापति, कार्तिक राजपूत, अभय राजपूत, ऋषभ हर्ष आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *