Kedarnath by-election: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताई जीत पर खुशी




Listen to this article

न्यूज 127.
केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जीत पर खुशी जताते हुए इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने केदारनाथ की जनता को साधुवाद दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस को जनता ने सबक सिखाया है। केदारनाथ की जीत जनता की जीत है, भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे विषयों को लेकर जनता के बीच गई। अनर्गल बयानबाजी से यात्रा को प्रभावित करने का कांग्रेस ने किया कार्य। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि यदि जनता हित का कोई कार्य या प्रदेश का विकास कोई करा सकता है तो वह भाजपा है।