शमशाद ने अमित बनकर फंसाया प्रेमजाल में, राज खुला तो मां बेटी की हत्या कर बेडरूम में दबा दिये शव








Listen to this article

नवीन चौहान
मां बेटी की हत्या कर उनके शव अपने घर के अंदर ही जमीन में दबाने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने ​हिरासत में लेकर घटना का खुलासा तो कर दिया लेकिन आरोपी खुलासा होने के कुछ देर बाद ही पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं क्राइम इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यह मामला थाना परतापुर के गांव भूडबराल में सामने आया है। यहां रहने वाले शमशाद उर्फ अमित ने एक शादीशुदा महिला से पहले फेसबुक पर अपना नाम बदलकर दोस्ती की। कुछ दिन बाद प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ लिवइन में रहने लगा। महिला गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली थी वर्तमान में अपनी बेटी के साथ मोदीनगर में रह रही थी। अचानक एक दिन शमशाद का सच सामने आया गया।  बीती 28 मार्च को अचानक मां और बेटी गायब हो गई। जिस पर महिला की सहेली ने उसका पता लगाने के लिए पुलिस में गुहार लगायी। पुलिस महिला प्रिया की सहेली चंचल को ही जांच के नाम पर परेशान करती रही। तीन महीने तक परेशान होने के बाद चंचल ने हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसएसपी से पूरे मामले की जानकारी देकर जांच कराने की मांग की। एसएसपी के संज्ञान में मामला आने पर परतापुर पुलिस हरकत में आयी और आरोपी शमशाद से पूछताछ की तो उसने दोनों की हत्या कर शव घर के अंदर बेडरूम में दबाए जाने की जानकारी दी। पुलिस ने कमरे की खुदाई कर दोनों शव बरामद कर लिये हैं।
वहीं बुधवार को जब पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर जांच पड़ताल को लेकर जा रही थी तब वह रास्ते में चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी ने अब उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा है। वहीं इस मामले में एक आडियो वायरल होने पर इंस्पेक्टर क्राइम भूपेंद्र सिंह​ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।