जाखन में भारी भूस्खलन की चपेट में आए मकान जमींदोज




नवीन चौहान.
देहरादून के विकासनगर के बिन्हार क्षेत्र के ग्राम जाखन में बुधवार को अचानक भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आकर कई मकान जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल भी खतरे की जद में आ गया है।

जानकारी के अनुसार गनीमत रही कि भूस्खलन से पहले ही लोग घरों से बाहर निकल गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। भूस्खलन होता देख बिना देरी किए घरों से बाहर आ गए। कुछ ही देर में देखते ही देखते घर जमींदोज हो गए।

लगातार हो रहे भूस्खलन से पूरे गांव पर संकट मंडरा रहा है। भूस्खलन से जमींदोज हुए मकानों में रहने वालों के सामने अब रहने का संकट भी मंडरा गया है। भूस्खलन से लोगों का भारी नुकसान हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *