भगवान शिव की ससुराल पहुंचे केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने गुरूवार को अपने 53 वे जन्मदिवस पर भगवान भोलेनाथ की ससुराल दक्ष प्रजापति मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। तथा राज्य की खुशहाली के लिये कामना की। इसके बाद मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर मां मनसा देवी का आगे शीष नवाया। जिसके बाद कार्यालय में जनता की समस्यायें सुनी और जनता की शुभकामनाएं ली। शाम को केबिनेट मंत्री मदन कौशिक मां शाकुंबरी देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। IMG-20180111-WA0204
हरिद्वार के कद्दावर नेता भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 52 बसंत पूरे कर लिये है। इन 52 सालों में करीब दो दशक जनता की सेवा में समर्पित कर दिये। भाजपा का दामन थामा तो लगातार पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। हरिद्वार से चौथी बार विधायक बनने वाले मदन कौशिक राज्य सरकार में महत्वपूर्ण शहरी विकास मंत्री का कार्यभाल संभाल कर राज्य को उन्नति और खुशहाली के मार्ग पर ले जाने का कार्य अनवरत कर रहे है। गुरूवार को केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने 53 वे बसंत में प्रवेश करते हुये दिन की शुरूआत देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना करके की। उन्होंने सुबह सबेरे करीब 9 बजे कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में भगवान शिव की उपासना की। उन्होंने भगवान शिव से राज्य में खुशहाली और तरक्की की कामना की। जिसके बाद करीब साढ़े 10 बजे मनसा देवी मंदिर और शाम करीब को शांकुबरी देवी मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद हासिल किया। इसके अलावा अपने कार्यालय में जनता की शुभकामनाओं ली और उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण भी किया। मदन कौशिक ने न्यूज127डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि जनता की सेवा करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। देवी मंदिरों में जाकर भगवान से राज्य में शांति व्यवस्था और खुशहाली की कामना की है। न्यूज 127डॉट कॉम केबिनेट मंत्री मदन कौशिक को जन्मदिन की शुभकामनायें देता है और उनके दीर्घायु होने की कामना करता है। वह निरंतर जनता की सेवा करते रहे और राज्य को सिरमौर बनाने का कार्य करें। देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने के दौरान मदन कौशिक के साथ उनके परिवार के सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा, विकास तिवारी व कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *