न्यूज 127, मेरठ।
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद मेरठ का फायर विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सीएफओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में परतापुर, घंटाघर और पुलिस लाइन फायर स्टेशन की तीन टीमों ने शहरभर के कोचिंग सेंटरों में जांच अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसान मेरठ शहर में करीब 50 बड़े कोचिंग सेंटरों की फायर विभाग की टीम चेकिंग कर रही है। इस दौरान फायर सेफ्टी मानकों, आपातकालीन निकास द्वार और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मानक पूरे न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बेसमेंट में कोचिंग सेंटर संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा है।




