विपिन हत्याकांड को लेकर ‘नरसिंह वाहिनी’ का फूटा गुस्सा, डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
कंकरखेड़ा की न्यू गोविंदपुरी कालोनी में हुए सनसनीखेज विपिन हत्याकांड के विरोध में ‘नरसिंह वाहिनी’ संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू ने कहा कि कंकरखेड़ा के न्यू गोविंदपुरी के रहने वाले हिंदू युवक विपिन की मुस्लिम युवक ताबिल द्वारा ईंट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना बेहद निंदनीय और झकझोर देने वाली है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्तिक हिंदू ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई की कार्यप्रणाली पर भी तीखे सवाल खड़े किए। सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “सरकार और प्रशासन हर छोटी-बड़ी बात पर बुलडोजर कार्रवाई का ढिंढोरा पीटते हैं। लेकिन इतनी बड़ी जघन्य घटना के बावजूद सरकार का यह बुलडोजर गायब है। मांग करते हुए कहा कि विपिन की निर्मम हत्या में शामिल सभी दोषियों का तुरंत एनकाउंटर किया जाए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। मुख्य आरोपी और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों के अवैध निर्माण व संपत्तियों पर तुरंत बुलडोजर चलाया जाए। मृतक विपिन के आश्रितों को उचित सरकारी मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। नरसिंह वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोरतम कदम नहीं उठाए गए और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से नितिन खिरवा, अनुज चौधरी, नितिन ठाकुर, सचिन बिलटोरिया सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।