भूखे मर रहे 350 परिवारों की सुध नहीं ली तो मंत्री मदन कौशिक का करेंगे घेराव




नवीन चौहान
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने का काम कर रही केआरएल कंपनी प्रबंधन कई मांगों को लेकर सात दिसंबर—2020 से हड़ताल पर है, लेकिन उनकी मांगों पर नगर निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ऐसे में करीब 350 परिवारों के भूखे मरने के कगार पर पहुंच गए हैं। उनकी समस्या को देखते हुए उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने केआरएल के कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन को भगत सिंह चौक पर पहुंचकर समर्थन किया। उन्होंने शहर को कूड़े के ढेर बनने पर नगर निगम प्रशासन की निंदा की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने समर्थन करते हुए कहा कोरोना जैसी महामारी के समय जहां पूरा देश लॉकडाउन हो रखा था, उस वक्त भी कर्मचारी अपने परिवार को छोड़कर सड़को पर आकर सफाई का कार्य कर रहे थे। आज केआरएल कंपनी के कर्मचारी नगर निगम के अधिाकारियों की हठधर्मिता के चलते हुए कर्मचारियों को कई—कई महीने तक मजदूरी तक नहीं मिल रही है। संदीप अग्रवाल ने कहा कि शासन व प्रशासन को कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है। हरद्वारी लाल ने कहा कि अगर नगर निगम के अधिकारी या शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो उत्तराखंड युवा आर्मी के कार्यकर्ता नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का भी घेराव करेंगे। इस मौके पर राजीव कुमार, रिंकू शर्मा, दीपक शर्मा, सोनू कुमार, टिंकू, रवि जैसल, अमन धीमान आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *