नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए CM, राजभवन पहुंचे




नवीन चौहान.
हरियाणा सरकार के उलटफेर के बाद बुलायी गई विधानदल की बैठक में नायब सैनी के नाम पर हरियाणा के नए सीएम की मुहर लगायी गई। वहीं दूसरी ओर नायब सैनी के हरियाणा का सीएम बनने के एलान के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को चुने जाने के बाद नायब सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और ओपी धनखड़ के साथ राजभवन पहुंचे हैं। नायब सैनी साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे।

नायब सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से नायब सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *