नवीन चौहान ,हरिद्वार। वेस्ट यूपी के बदमाशों की उत्तराखंड में धमक रही है। इन बदमाशों ने रंगदारी से लेकर कई हत्याओं को अंजाम दिया है। वेस्ट यूपी के इन बदमाशों के संबंध उत्तराखंड के सफेदपोश लोगों से है। इस बात को एक बार फिर पुलिस ने जाहिर कर दिया है। पुलिस की मुस्तैदी ने दो जिंदगी तो बचा ही ली। इसके साथ ही मां गंगा की पुण्य धरा को एक बार फिर इंसानी खून से लाल होने से बचा लिया। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में वेस्ट यूपी के दो बदमाश है। जबकि दो फरार बदमाशों के नामों का पता चल गया है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है। जिसके लिये पुलिस फरार बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके जनता की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से संजीदा है। वह पुलिस महकमे को मुस्तैदी के साथ सड़कों पर डयूटी करने के लिये निर्देशित करते रहते है। उन्होंने पुलिस को जनता के बीच में रहकर जनता को सुरक्षा प्रदान करने के लिये आदेशित किया हुआ है। पुलिस कप्तान की मेहनत का नतीजा है कि कनखल पुलिस ने एक सामान्य वाहन चेकिंग में एक बहुत संगीन वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब पूछताछ हुई तो पुलिस को पता चला कि ये वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश है। हरिद्वार में 30 लाख की फिरौती के लिये दो हत्याओं को अंजाम देने आये है। जब ये बात पुलिस को पता लगी तो वह ये जानने में जुट गई कि हत्या किन-किन लोगों की होनी थी। फिरौती कौन देने वाला था। तब गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि फरार दोनों लोग ही इस जानकारी को दे सकते है। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने फरार दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी करने के लिये पुलिस बल को लगा दिया है। इसी के साथ जनपद पुलिस का मनोबल बढ़ाते हुये और सजगता के साथ वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये है।