DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की NSS शाखा ने गांव-गांव में की सफाई




काजल राजपूत
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना अर्थात एनएसएस की शाखा के बच्चों ने गांव अजीतपुर में सफाई अभियान चलाया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। एनएसएस के बच्चों ने हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में बीते पांच दिनों से राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एनएसएस के तमाम बच्चे पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे है। मंगलवार को सुबह ग्राम अजीतपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तदुपरांत स्कूल प्रांगण में बौद्धिक सत्र आरंभ हुआ।

स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार क​पिल जी ने बच्चों ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वागीण विकास के राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme या NSS) भारत सरकार की ओर से संचालित एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम है। जो युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है। सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से कार्य किया जाता है। यह योजना भारत के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को समाजसेवा के क्षेत्र में जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित की जाती है।

बौद्धिक​ सत्र को संबोधित करते हुए न्यूज127 के संपादक नवीन चौहान ने शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों का जन्म एक उददेश्य के लिए होता है। जिसमें सबसे पहले माता—पिता की सेवा करना सर्वोपरि है। तथा राष्ट्र की सेवा करना नैतिक जिम्मेदारी होती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र सेवा के सबसे प्रत्यक्ष उदाहरण है। जबकि भगवान श्री राम के आदर्शो को आत्मसात कराकरा बच्चों में एक आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण करना ही एनएसएस का मुख्य उददेश्य है। उन्होंने बच्चों को खुली आंखों से सपने देखने के लिए प्रेरित किया तथा लक्ष्य के अनुरूप आचरण करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर दीपमाला सिंह, निधि यादव, विपिन शाह उपस्थित रहे।

डीएवी स्कूल की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती इंदु लोहानी ने बच्चों को भविष्य के लिए योजना बनाने के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को मोटिवेट किया। कार्यक्रम का संचालन साधिका बंसल, समीक्षा रावत ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती दीपमाला सिंह, श्रीमती निधि यादव, श्री विपिन शाह उपस्थित रहे।

डीएवी की यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से ओउम की ध्वनि गुंजायमान हुई। श्रीमती अनिता स्नातिका ने बच्चों के हवन का संचालन किया तथा गीता पाठ सिखाया। कार्यक्रम अधिकारी पुनम गक्खड ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *