नवीन चौहान.
हरिद्वार। श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा, निर्वाण कनखल की भव्य व दिव्य पेशवाई का सोमवार को मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने देशरक्षक तिराहे पर स्वागत किया। उन्होंने साधु-संतों को फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा, निर्वाण की पेशवाई दिन में बिशनपुर कुंडी से शुरू हुई। पेशवाई शीतला गार्डन, आईटीआई, बूढ़ी माता मंदिर, सतीकुंड से होते हुए देशरक्षक तिराहे पर पहुंची। जहां मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी0 रविशंकर, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल आदि ने श्रीमहंत बाबा जीवनदास जी, श्रीमहंत भगतराम जी, श्रीमहंत मंगलदास जी, श्रीमहंत आकाश मुनि जी, श्रीमहंत सुरजीत मुनि जी, श्रीमहंत धुनीदास जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
पेशवाई में शामिल साधु संतों पर हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
- डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर डीएवी
- शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही डीएवी संस्थाएं
- शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण जरूरी: डॉ. पूनम सूरी
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खंडस्तरीय संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
- मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

