योगेश शर्मा.
नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपयों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस के मुताबिक 12-02-2023 को थाना सहसपुर पर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने आरोप लगाया कि अभियुक्त शेरखान, समून, नदीम ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ बहला-फुसलाकर जबरदस्ती बलात्कार करने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर अभियोग अंतर्गत धारा 363/376/511/506 आईपीसी तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एवम्
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा दिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर रवाना की गई।
उक्त के क्रम में दिनांक 13.2.23 अभियुक्त गणों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
मार्गदर्शक अधिकारी
1 – कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून
2 – संदीप नेगी क्षेत्राधिकारी विकास नगर जनपद देहरादून
पुलिस टीम
1- गिरीश नेगी थानाध्यक्ष सहसपुर
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद खुगशाल
3- उप निरीक्षक रश्मि रावत
4- हेड कांस्टेबल रिंकेश
5- कॉन्स्टेबल अमरिंदर
6- कॉन्स्टेबल सौरभ








