उत्तराखण्ड पुलिस के ओलंपियन इंस्पेक्टर मनीष सिंह रावत को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2017-18 देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न खेल पुरस्कार के लिए मनीष रावत का चयन किया गया है। मनीष रावत वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक समेत कई अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। बुधवार 29 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले समारोह में मनीष रावत को सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी अनिल के रतूड़ी, डीजीएलओ अशोक कुमार ने मनीष रावत को शुभकामनाएं दी हैं।