नवीन चौहान
यातायात पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले कीमती मोबाईल फोन को उसके मालिक को लौटा दिया। जानकारी के अनुसार सराय निवासी सोहेल अंसारी रानीपुर मोड़ पर मोबाईल रिपेयरिंग का काम करता है। अपने वाहन से जा रहे सोहेल अंसारी का कीमती मोबाईल फोन चंद्राचार्य चौक पर जेब से गिर गया। मोबाईल स्वामी ने मोबाईल को काफी तलाशा लेकिन मोबाईल नहीं मिल पाया। सोहेल अंसारी ने बताया कि कुछ समय बाद मोबाईल पर फोन करने पर किसी व्यक्ति द्वारा मोबाईल कॉल को उठाया। उसने सोहेल अंसारी को बताया कि वह यातायात पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार हूं। मोबाईल उसे सड़क पर मिला है। उसके पश्चात मोबाईल स्वामी को यातायात पुलिसकर्मी द्वारा बृहष्पतिवार को सोहेल अंसारी को बुलाकर उसका मोबाईल लौटाया। सोहेल अंसारी ने भी पुलिसकर्मी का तहे दिल से आभार जताया। जबकि पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस की छवि को सुधारने का प्रयास पुलिसकर्मी स्वयं ही कर सकते हैं। पुलिस मित्रता का संदेश देती है। आपसी समन्वय से ही कानून व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कराया जा सकता है। पुलिस का डर भय जनता के बीच से समाप्त होना चाहिए। पुलिस अपनी डयूटी की प्रति कर्तव्यनिष्ठा से कार्य को अंजाम देती है। कई बार परिस्थितियों के कारण अनायास ही पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप भी लग जाते हैं। लेकिन ईमानदारी ही पुलिस की कार्यशैली को लोगों के बीच प्रसिद्धि दिलाने का अच्छा माध्यम है।