पूरे विश्व में लोकप्रिय हो चुकी है प्रधानमंत्री के मन की बात: मदन कौशिक




नवीन चौहान.
हरिद्वार, विष्णु गार्डन स्थित बूथ संख्या 106 पर कनखल भाजपा मंडल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस मौके पर शहर विधायक और भाजपा पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। मन की बात के माध्यम से देश में हो रहे बदलाव को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि रविवार को मन की बात में मुख्य रूप से डिजिटल क्रांति और लोकल फार वाॅकल पर फोकस किया गया।

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मन की बात के माध्यम प्रधानमंत्री ने जनता को स्वच्छता व महिला उत्थान के प्रति प्रेरित किया और संविधान पर चर्चा की। विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रियता के झंडे गाड़ रहा है।

इस दौरान मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए शहर विधायक मदन कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, किशन बजाज, ममता सैनी, मीनाक्षी, हरिओम मल्होत्रा, राजकुमार शर्मा, शिवा चौहान, वीके शर्मा, अरूण कुमार, नितिन कश्यप, वीपी शर्मा, शशी चौहान, राजीव चौहान, चंद्रभूषण खुराना आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *