गगन नामदेव
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खासोआम और पूर्व ओएसडी रहे पुरुषोत्तम शर्मा की दूसरी पत्नी ज्योतिषाचार्य सपनश्री ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने छल कपट करके रुपये हड़पने, अब युवती को घर में रखकर उसे बहन बनाने के नाम पर उससे अवैध संबंध बनाकर रखने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए। घंटों तक चले हंगामा के बाद जब कोई समाधान नहीं निकला तो सपनाश्री ने कनखल थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताते चले कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के सबसे करीबी पुरुषोत्तम शर्मा ने 2015 में विधवा महिला सपना श्री से शादी की थी। पुरुषोत्तम शर्मा के दो लड़के थे और सपना श्री के पहले पति से बच्चे थे। सपनाश्री के शादी होने के बाद दोनों परिवार एक हो गए। इसे लेकर हरिद्वार के राजनीति गलियारों में खूब चर्चाएं हुई। लेकिन दोनों का संबंध जीवन भर तो क्या तीन साल भी नहीं चला। दोनों के बीच कई मामलों को लेकर तकरार बढ़ गई। इसी दौरान दोनों के बीच खटास आ गई और सपनाश्री पुरुषोत्तम शर्मा से अलग अपने मां के पास रहने लगी।
अब विवाद का मामला सोमवार को सामने आ गया। सपना श्री कनखल स्थित पुरुषोत्तम शर्मा के घर पर पहुंच गई। सपनाश्री का आरोप है कि घर में एक युवती थी, जिसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट होने के बाद सपनाश्री ने मीडिया को घर पर ही बुला लिया। सपनाश्री ने पूरे वाक्ये की जानकारी देते हुए पुरुषोत्तम शर्मा के साथ उनके दोनों पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए।
घर पर हंगामा करने के बाद सपनाश्री कनखल थाना पहुंच गई और पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ तहरीर दी। मामला सुर्खियों में रहा।