नवीन चौहान.
महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अपने सर्विस हथियार से अंधाधुंध गोली चला दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई।
इस घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तमाम अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। आरोपी कांस्टेबल चेतन पुलिस ने मीरा रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरपीएफ जवान ने फायरिंग क्यों की इसकी साफ वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
यह घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब की बतायी गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के B5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में एएसआई समेत 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर सही वजह अभी सामने नहीं आयी है, चर्चा ये भी है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

- कप्तान मंजूनाथ टीसी की तेज तर्रार पुलिस ने चंद घंटों में दबोचे डकैती कांड के दो बदमाश
- संस्कृत स्पर्धाओं के लिए 110 संयोजकों को मिला प्रशिक्षण
- कुंभकर्णी नींद से जागा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
- अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना ही एक शिक्षक की वास्तविक पहचान: आरएस सूद
- डीएवी जगजीतपुर का CBSE क्लस्टर-19 बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन







