सतपाल ब्रह्मचारी के राइट हैंड आकाश भाटी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ये बने ब्लॉक अध्यक्ष




जोगेंद्र मावी
हरिद्वार में युवक कांग्रेस कार्यकारिणी का बड़े स्तर पर विस्तार किया है। इस बार नए पद भी क्रियेट किए हैं। ​जिसमें कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता आकाश भाटी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें हरिद्वार का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। आकाश भाटी पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की टीम में सक्रिय सदस्य है और उनके दाहिने हाथ के रूप में आकाश भाटी की पहचान है। आकाश भाटी को सन 2017 में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था, लेकिन निष्ठा के चलते हुए कांग्रेस में वापसी हुई। आकाश भाटी ने पार्टी के समस्त उच्च पदाधिकारियों का आभार जताया है। उनका कहना कहना है कि कांग्रेस के लिए ​जीवन समर्पित है।
युवक कांग्रेस ने जुझारू और कर्तव्यनिष्ठ युवाओं को अह्म जिम्मेदारी सौंपी है। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना ने आकाश भाटी को हरिद्वार महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना ने ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए है। जिसमें नारसन ब्लॉक में उज्जवल राणा, बहादराबाद में मुकुल चौहान, मध्य हरिद्वार में अमनदीप सिंह, खानपुर में शुभम चौधरी, लालढांग में जय प्रकाश तोपल, मायापुर में निखिल सौदाई, धनपुरा में प्रिंस कश्यप, कनखल में लकी महाजन, रुड़की में नितिन सैनी, कोटा मुरादनगर में सैफ अली, भगवानपुर में सन्नी त्यागी, लक्सर में अमित कुमार, ज्वालापुर में सागर को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी से उम्मीद जताई है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन—जन तक पहुंचाने की काम करेंगे।
सूची जारी होने पर सभी पदाधिकारियों को जनपद के कांग्रेस नेता बधाई दे रहे हैं। जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद खारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान, जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन एवं रवि बहादुर, युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर,  हर गोविदं शर्मा, हिमांश वर्मा, नितिन यादव, रोहित नेगी, इमरान अली, पार्षद कैलाश भट्ट, दिव्यम यादव, हिमांशु सरीन, सुनील कुमार सिंह, प्रशांत शर्मा, नितिन डिमरी, विकास कुमार विक्की, मंजू रानी, शरत शर्मा, करण सिंह राणा, अनुपम त्यागी, टिकू गोस्वामी, प्रवीण द्विवेदी, वेदांत उपाध्याय, अनिल भास्कर आदि ने बधाई दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *