मदन को कड़ी टक्कर दे रहे सतपाल, क्या भेद पाएंगे कौशिक का किला




नवीन चौहान.
हरिद्वार सीट पर मतदान को लेकर मुकाबला रौचक हो गया है। इस सीट पर पिछले चार चुवानों में विजय हासिल कर रहे मदन कौशिक का मुकाबला इस बार सतपाल ब्रहमचारी से है। कांग्रेस प्रत्याशी इस बार मदन कौशिक को कड़ी टक्कर देते दिखायी दे रहे हैं।
मदन कौशिक पांचवी बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। उनका अपना एक अलग व्यक्तिव है। क्षेत्र की जनता में वह चहेते हैं। हर वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। उनका चुनाव मैनेजमेंट ही चुनाव जीता कर ले जाता है। विपक्षी लगातार उनका यह अभेद किला भेदने की कोशिश करता है लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती। इस बार भी सतपाल ब्रहमचारी इस किले को भेदने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके ​लिए वह उन लोगों को अपने खेमे में लाने में लगे हैं जो मदन कौशिक से नाराज चल रहे हैं। घर के भेदी की तलाश सतपाल ब्रहमचारी कर रहे हैं लेकिन अभी उन्हें इसमें सफलता मिलती नहीं दिख रही है। इसके पीछे वजह यही है कि मदन कौशिक हर किसी के साथ खड़े दिखायी देते हैं। गरीब कन्या की शादी हो या फिर किसी को इलाज की जरूरत, मदन कौशिक उनकी मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं।
इस बार मुकाबला थोड़ा कड़ा हो गया है। इस सीट पर सतपाल ब्रहमचारी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। कांग्रेस के रूठों को तो वह मना ही रहे हैं साथ ही मदन कौशिक से नाराज लोगों को भी अपने खेमें में जोड़ रहे हैं। वह क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए जनता के बीच जा रहे हैं, कांग्रेस प्रत्याशी कह रहे हैं कि भाजपा ने हरिद्वार के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जबकि भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक का दावा है कि जितना विकास कार्य हरिद्वार में उनके कार्यकाल में हुआ इतना कभी नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया क्षेत्र की जनता का प्यार और समर्थन उन्हें मिल रहा है। वह इस बार भी भारी बहुमत से जीत रहे हैं। जनता ने फैसला कर लिया है कि कांग्रेस को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाना है। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार की सभी सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहरा रही है। पूरे प्रदेश में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *