नवीन चौहान.
हरिद्वार प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। कोरोना संक्रमण काल में कोविड गाइड लाइन का सभी पत्रकारों ने अक्षरशः पालन किया। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग किया। शाम चार बजे मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ होगा। मतदान की प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चली।
चुनाव अधिकारी ललितेन्द्रनाथ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र नाथ गोस्वामी तथा अमित कुमार शर्मा तथा महासचिव पद के लिए राजकुमार शर्मा तथा अश्विनी अरोड़ा के बीच मतदान हुआ। जबकि सदस्य कार्यकारिणी के 15पदों के लिए 18 सदस्यों विकास चौहान, विकास झा, पुरूषोत्तम शर्मा, विक्रम छाछर, अविक्षित रमन, तनुज वालिया, श्रवण कुमार झा, कुशलपाल सिंह चौहान, मनोज रावत, केके पालीवाल, नवीन चौहान, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, कुमकुम शर्मा, संजीव शर्मा, शिवांग अग्रवाल, मयुर सैनी, कुमार दुष्यंत तथा प्रदीप गर्ग प्रत्याशी रहे।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



