चंडीघाट ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बने शिवम सिंह बिष्ट, संरक्षक नवीन तेश्वर, करेंगे मजबूती के लिए काम




जोगेंद्र मावी
ऑटो महासंघ से संबद्ध चंडीघाट यूनियन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें शिवम सिंह बिष्ट निर्विरोध अध्यक्ष और नवीन तेश्वर को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवम सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे बखूबी निभाते हुए ऑटो चालक, मालिकों के लिए काम करेंगे।
शनिवार को चंडीघाट यूनियन की बैठक आहूत की गई। जिसमें यूनियन के समस्त पदाधिकारियों ऑटो चालक एवं मालिकों की सर्व सहमति से निर्विरोध शिवम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष एवं नवीन तेश्वर (प्रधान जी) को यूनियन का संरक्षक नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों में महासंघ कोषाध्यक्ष कपिल विश्नोइ, विजय अग्रवाल, हनी चैटाला, रवि सागर, विजय गिरी, सुमित बजरंगी, शुद्धवीर, चौधरी सोमपाल सिंह, पुरूषोत्तम, राजू, अजीत, खूब सिंह के साथ यूनियन के समस्त ऑटो चालक एवं मालिक उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *