आधी रात को खुला पिटारा, तो कईयों की चमकी किस्मत




नवीन चौहान
भाजपा युवा मोर्चो की लंबे समय से प्रतिक्षारत सूची आधी रात को जारी हुई। तो कईयों की किस्मत चमक गई। हालांकि अन्य दावेदारों को निराश नहीं किया, उन्हें भी पदाधिकारी बनाकर एडजस्ट कर दिया है।
भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची बुधवार की देर रात को जारी की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल को दोबारा से जिम्मेदारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी कार्यकार्यकारिणी के साथ पूरे प्रदेश के जनपदों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। जिसमें हरिद्वार के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सचिन गुर्जर को मिली। हालांकि जिलाध्यक्ष बनने के लिए कई नाम थे, लेकिन उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सेटलमेंट कर दिया गया। जिसमें हरिद्वार से प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया और नीरज पंत को बनाया। सबसे अह्म जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री की हरजीत सिंह को मिली।
सागर गोयल को दोबारा से जिलाध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक को बनाया। जिलाध्यक्ष की राह में खड़े नितिन चौहान को मोर्चा में आईटी सेल के सह संयोजक बना दिया गया। इनके अलावा प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया शिव कुमार को बनाया गया। सूची जारी होने पर सभी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल वेबसाइट पर बधाई देने का सिलसिला आधी रात के बाद से जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *